स्टॉक मार्केट विकली अपडेट्स। इस टॉपिक में हम स्टॉक मार्केट रिलेटेड न्यूज़, अपडेट की जानकारी विकली बेसिस पर लेते है। "स्टॉक मार्केट में इंपैक्ट डालने वाली कंपनियों से रिलेटेड, इकोनामी से रिलेटेड उपयुक्त जानकारी और अपडेट्स" यहां पर उपलब्ध है। अब हम यहां पर, "सेबी का एक्शन अनिल अम्बानी पर 5 साल का बैन " के बारे में जानकारी लेंगे। तो आइए शुरू करते हैं।
नयी अपडेट 31-01-2026
इस बार देश का बजट रविवार के दिन - भारत देश का बजट हर साल एक फ़रवरी को सादर किया जाता है। 01-02-2026 को रविवार छुट्टी के दिन बजट सादर होने जा रहा है।
दुनिया भर के उथल-पुथल के माहौल में यह बजट बेहद खास साबित होने वाला है। पुरे देश वासियों को GST में कटौती होने की उम्मीद है।
 |
| Stock Market Weekly News Updates |
स्टॉक मार्केट के इतिहास में हुआ सबसे बड़ा एक्शन। सेबी ने दिखाई अपनी मौजूदगी। मि. अनिल अम्बानी पर लगा 25 करोड़ का जुर्माना और 5 साल के लिए लगा बैन।
स्टॉक मार्केट अपडेट्स
दोस्तों, हमें वीकली बेसिस पर स्टॉक मार्केट का अपडेट लेना चाहिए। इंट्राडे ट्रेडिंग करते वक्त हम लगातार इंफॉर्मेशन को प्रोसेस करते रहते है। स्टॉक मार्केट में कई सारे न्यूज़ आते रहते है। कई सारी चीजें हमारी आंखों के सामने ही होती रहती है। और कई सारी न्यूज़ टीवी चैनल के माध्यम से हमारे कानों को सुनाई भी देती रहती है। लगातार न्यूज़ अपडेट प्रोसेस करने से कुछ चीजें हमारे दिमाग से छूट जाने की संभावना रहती है। सही है ? इसलिए हमें स्टॉक मार्केट न्यूज़ अपडेट्स वीकली बेसिस पर भी करना जरूरी होता है।
स्टॉक मार्केट वीकली अपडेट्स
स्टॉक मार्केट वीकली अपडेट्स, इस टॉपिक में स्टॉक मार्केट रिलेटेड एक न्यूज़ हर हफ्ते लाने की कोशिश करेंगे। इस न्यूज़ का विश्लेषण करके हम स्टॉक मार्केट के बारे में सच्ची जानकारी, वास्तविकता और जिसे हम ग्राउंड लेवल से किसी चीज को समझना कहते है।
नयी अपडेट 31-01-2026
इस रविवार स्टॉक मार्केट ओपन रहने वाले है। यह एक अहम फैसला है। इससे निवेशक और ट्रेडर्स रियल टाइम में बजट के अनुसार ट्रेडिंग कर सकते है।
सेबी का एक्शन अनिल अम्बानी पर 5 साल का बैन।
जानेमाने उद्योगपति मि. धीरूभाई अम्बानी के छोटे बेटे मि. अनिल अम्बानी को और उनकी रिलायंस होम फायनांस के पूर्व अधिकारीयों समेत कुल 24 कंपनियों को अगले 5 सालों के लिए स्टॉक मार्किट से बाहर कर दिया है।
 |
| Anil Ambani Current News 23-08-2024 |
कंपनी के फंड डायवर्जन के मामले में सेबी ने कड़ा रुख अपनाते हुए मि. अनिल अम्बानी को 5 सालों के लिए स्टॉक मार्केट से बाहर कर दिया है। याने की अब वह स्टॉक मार्केट से पैसा नहीं उठा सकते है।
इसके साथ ही उनपर 25 करोड़ का जुर्माना लगाया है। सेबी का कहना है की उनको सिक्योरिटी मार्केट से किसी भी तरीके से जुड़ने पर रोक लगा दी गई है। उनकी रिलायंस होम फायनांस कंपनी को 6 महीनों का बैन और Rs. 6 लाख का जुर्माना लगाया है।
इस खबर के चलते रिलायंस होम फायनांस का शेयर प्राइस, फ्राइडे 23-08-2024 को, 5.12 % गिरावट दिखते हुए Rs. 4.45 पर क्लोज हुआ।
अगले हप्ते की शुरुआत लोअर सर्किट से होने की संभावनाए ज्यादा है। स्टॉक मार्केट के सभी निवेशकों को यह समझ लेना है की हमें इस गिरावट में उन सभी शेयर्स से दुरी बनाई रखनी है, जिनसे अनिल अम्बानी का नाम जुड़ा हो।
नई-नई खुश खबर - बैंक निफ्टी पहुंचा ब्लू स्काई में।
दोस्तों, मंडे 29 मई 2023 को, बैंक निफ्टी अपने ऑल टाइम हाई लेवल के ऊपर निकला है। आज के दिन स्टॉक मार्केट में तेजी की बहार आई है। बैंक निफ्टी की 52 हाई - लो लेवल 32290.55 से 44483.35 तक हुई है।
 |
| Bank Nifty New Updates as on 29-05-2023 in Hindi. |
बैंक निफ़्टी ने मंडे 29 मई 2023 को, 44483.35 का टॉप लगाया है। आज सुबह बैंक निफ्टी गैप अप ओपनिंग के बाद दिनभर 41300 के लेवल के ऊपर टिका रहा। यहां से बैंक निफ़्टी में और तेजी बनने की संभावनाएं हैं। और यह इंडियन स्टॉक मार्केट के लिए बहुत ही खुशी की बात है।
उपयुक्त जानकारी
आज की संभावना इंडिकेटर किन ट्रेडर्स को उपयुक्त, हेल्पफुल साबित होता है ?
बैंक निफ्टी ने लगाया नया ऑल टाइम हाई। अपडेट ऑन 09-11-2022
 |
| Bank Nifty All Time High 41948.90 As On 09-11-2022. |
इस हफ्ते की सबसे महत्वपूर्ण अपडेट यह है कि, 09-11-2022 को, बैंक निफ्टी ने अपना नया ऑल टाइम टॉप 41948.90 लगाया है। इस उपलब्धि के लिए सभी ट्रेडर्स को हमारी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस हप्ते में यह टॉप ऊपर की तरफ ब्रेक होकर बैंक निफ़्टी ब्लू स्काई में जाने के लिए बिलकुल तैयार हैं।
अधिक जानकारी
India Vix को कैसे समझे ?
स्टॉक मार्केट फुल टाइम ट्रेडर बनने के 8 स्टेप्स।
स्टॉक मार्केट की जानकारी को फिल्टर कैसे करें ?
क्या बैंक निफ्टी की, 52 वीक लो-हाई की रेंज डबल हो जाएगी ? अपडेट ऑन 18-09-2022
 |
| Bank Nifty 52 week high 41840.15 |
दोस्तों, आज हम स्टॉक मार्केट रिलेटेड अपडेटस वीकली बेसिस पर समझने की कोशिश करते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।
इस हफ्ते की सबसे महत्वपूर्ण अपडेट यह है कि, बैंक निफ्टी में इस हफ्ते में अपना नया ऑल टाइम टॉप लगाया है। इस उपलब्धि के लिए सभी ट्रेडर्स को हमारी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
बुधवार 14 सितंबर 2022 को, बैंक निफ्टी ने काफी नीचे की तरफ ओपनिंग की। इसके बाद दिन भर में जरा भी नीचे की तरफ मुड़ कर नहीं देखा। पूरे दिन भर तेजी का माहौल रहा। और बुधवार क्लोजिंग होते-होते बैंक निफ़्टी अपने ऑल टाइम हाई के काफी नजदीक जाकर पहुंचा।
अगले दिन थर्सडे
15 सितंबर 2022, एक्सपायरी डेट पर बैंक निफ़्टी ओपन होती ही ऊपर की तरफ जाना शुरू किया। ऐसे में 41840.15 के लेवल पर बैंक निफ्टी ने अपना नया ऑल टाइम हाई लगाया।
बैंक निफ़्टी 52 विक हाई - लो रेंज 32155.35 से 41840.15
टाटा कंपनी के चेअरमन रह चुके मि. सायरस मिस्त्री का कार एक्सीडेंट में निधन।
 |
| Updates News about Cyrus Mistri in Hindi. |
मुंबई के पालघर में हुए भीषण अपघात के कारण उद्योगपती सायरस मिस्त्री का निधन हो गया। अपघात के बाद उन्हें उन्हें अस्पताल में मृत घोषित किया गया।
यह सड़क हादसा, संडे 04-09-2022 को दोपहर 3:15 pm को हुई। जिस कार में वह अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे वह एक महिला डॉक्टर चला रही थी। उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई।
सायरस मिस्त्री जाने माने उद्योगपति रहे है। उनके इस तरह से अचानक गुजर जाने से भारतीय उद्योग जगत का भारी नुकसान हुआ है।
0 Comments